फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना खाया पूरी पकवान गोमाता की गई जान

Sat, 05 Oct 2013 09:58 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में लावारिस घूम रही 12 गायों की अचानक मौत हो गई। गोभक्तों का कहना है कि पितृ पक्ष के आखिरी दिन लोगों ने इन गायों को खूब पूरियां और पकवान खिलाए। ज्यादा खाने से इनकी मौत हो गई। गो भक्तों ने रोहतक चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पितृ पक्ष समाप्त हो गए। इस दौरान लोगों ने गायों को पूरी, खीर जैसे पकवान खूब खिलाए। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ज्यादा भोजन करने से देर शाम तक गायों की मौत हो गई।

जैसे ही गोभक्तों को गायों की मौत की खबर लगी वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों को वाहन में डाला और रोहतक चौक पर ले आए। चौक पर गायों के शवों को घंटों रखा गया।
विज्ञापन


गो रक्षा सेवा समिति के संजय परमार ने बताया कि पहले भी पितृ पक्ष में अधिक भोजन खाने से गायों की मौत होती रही है। हर बार लोगों को समझाने का प्रयास किया जाता है लेकिन लोग नहीं मानते। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भी पिछली बार यह अपील की थी कि गायों को कच्ची पूरी ना खिलाएं।
विज्ञापन


उनकी मौत हो सकती है लेकिन फिर भी लोग ध्यान नहीं देते। एक बार फिर 12 गायें लोगों की लापरवाही के कारण काल का ग्रास बन गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें