फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranjit singh murder case: राम रहीम को सजा सुनाने से पहले रोहतक की सुनारिया जेल छावनी में तब्दील

Mon, 18 Oct 2021 02:02 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रंजीत मर्डर मामले में आज डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाई जानी है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। सुरक्षा को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा की गई है। कैदियों से मिलने पर रोक के अलावा हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। सघन तलाशी के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
जेल के पास आने-जाने वालों की चेकिंग में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। अदालत का फैसला आने से पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बंदियों से मिलने पर भी रोक लगा दी गई। शहर के चर्चित विजय नगर हत्याकांड के आरोपी को भी व्यक्तिगत रूप सें अदालत में पेश नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा संचालक को एक और मामले में सोमवार को सजा सुनाई जानी है। इसके चलते पुलिस व जेल प्रशासन सुबह से ही हाई अलर्ट पर नजर आया। सुनारिया पुलिस कांप्लेक्स में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को पुलिस की गहन जांच से गुजरना पड़ा। वाहन चालक हो या पैदल यात्री हर किसी को जांच पड़ताल के बाद ही कांप्लेक्स में प्रवेश करने दिया गया।

यह भी पढ़ें-हरियाणा: होम स्टे नीति में मकान मालिकों को बड़ी रियायतें, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन




कैदियों से मिलने पर रही रोक
यही नहीं, जेल के कैदियों व बंदियों की मिलाई पर भी पूरी तरह रोक रही। इनके परिजनों को जेल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से ही वापस लौटा दिया गया। इधर, विजय नगर हत्याकांड मामले में आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू को भी पुलिस व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए अदालत नहीं ले जा पाई। राम रहीम की सुरक्षा के चलते मोनू की दोपहर एक बजे तक भी अदालत में पेशी नहीं हो पाई थी। आरोपी के अधिवक्ता की मानें तो इस मामले में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी अदालत में पेशी का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें