स्कूल के मुख्य शिक्षक द्वारा शुक्रवार को एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। लोगों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने स्कूल जाकर मुख्य शिक्षक को पीटा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित छात्र के दादा की शिकायत पर मुख्य शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पांचवीं कक्षा का छात्र शुक्रवार दोपहर को रोते हुए घर पहुंचा। छात्र ने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया तो परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और मुख्य शिक्षक ओमप्रकाश की पिटाई कर उसको स्कूल के कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुख्य शिक्षक ओमप्रकाश को हिरासत में लिया और बाद में पीड़ित छात्र के दादा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
जुलाना थाना प्रभारी सहदेव का कहना कि पुलिस ने आरोपी मुख्य शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ छात्र के दादा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।