फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई को ही थाने में अवैध हिरासत में रखा

Thu, 14 Nov 2013 09:50 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल थाने के एएसआई कबूल सिंह पर झज्जर पुलिस के एक एएसआई रतनलाल को अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन



एएसआई की पत्नी बीरमती ने अपने पति को बावल थाने में अवैध हिरासत में रखने की उच्च न्यायालय में शिकायत दायर कर वारंट ऑफिसर नियुक्त करवाया था। वारंट ऑफिसर बिजेंद्र सिंह ने बुधवार रात को एएसआई रतनलाल को थाने से बरामद कर लिया। बावल थाना प्रभारी रामकुमार व लूट के एक संबंधित मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी कबूल सिंह को उच्च न्यायालय में तलब कर लिया है। वहीं, आरोपी थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा है कि एएसआई रतनलाल का दामाद बल्लभगढ़ निवासी अजय लूट के एक मामले में आरोपी है। रतनलाल इसी मामले में वीरवार को एक पंचायत में शामिल होने आया था। उसके रात को थाने में ठहरने का आग्रह करने पर इजाजत दी गई थी।


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खिजूरी गांव में 8 सितंबर को पूर्व सरपंच के घर में लूट हुई थी, जिसमें झज्जर में तैनात एएसआई रतनलाल का दामाद बल्लभगढ़ निवासी अजय सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बावल क्षेत्र के गांवों में अजय को लेकर शंका थी। इस वजह से वीरवार को नंगली परसापुर चौक पर आयोजित पंचायत में स्थिति स्पष्ट करने के लिए एएसआई रतनलाल को भी हिस्सा लेना था। एएसआई रतनलाल के परिजनों का कहना है कि रतनलाल बसों की हड़ताल को देखते हुए पहले ही बावल आ गया था। वहां वह थाने में केस की जानकारी लेना गया तो वहीं अवैध हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उनके दामाद के कनेक्शन जानना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व सरपंच के घर हुई थी लूट
 राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव खिजूरी में पूर्व सरपंच सूरत के घर 8 सितंबर को आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लुटेरे घुस गए। लुटेरे यहां से 10 तोला सोना, 10 हजार नकदी व अन्य सामान लूटकर ले जाने लगे। पूर्व सरपंच के बेटे प्रदीप के जागने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। घायल युवक ने लुटेरों को पहचाने का दावा किया था। पुलिस ने इस मामले में झज्जर के एएसआई रतनलाल के दामाद अजय समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन फरार हैं।


एएसआई रतनलाल के आग्रह पर ही उसे थाने में ठहरने की इजाजत दी गई थी। उसे वीरवार को पंचायत में भाग लेना था। उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।
- रामकुमार, थाना प्रभारी, बावल

सूचना मिली है कि पंचायत में भाग लेने आया एएसआई रतनलाल बावल थाने में ठहरा था। वारंट ऑफिसर के छापे के बाद मामले की जांच की जा रही है।
- पंकज नैन, एसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें