पाकिस्तान की एक राजनीतिक पार्टी को फंडिंग का आरोप
इस बीच प्रोफेसर के पूर्वजों पर पाकिस्तान की एक राजनीतिक पार्टी को फंडिंग देने का भी आरोप है। ये आरोप रेणु भाटिया ने फरीदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए लगाया। रेणु भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकग्राउंड के बारे में छानबीन करने पर पाया कि आरोपी के पूर्वज पाकिस्तान की एक पार्टी को फंडिंग देते थे। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को इस बिंदु का भी संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए।
प्रोफेसर पर हो सख्त से सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से डीजीपी को की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोनीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है और हरियाणा महिला आयोग यह सुनिश्चित करेगा की आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने बरती लापरवाही
भाटिया ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान सोनीपत पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। इस केस के महत्व को समझते हुए प्रदेश की सरकार ने संबंधित जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी का तबादला भी कर दिया है। जिसके लिए रेणु भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया।
प्रोफेसर पर दर्ज हैं दो अलग-अलग मामले
प्रोफेसर अली खान के खिलाफ राई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ। दूसरा मामला हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और आयोग के नोटिस की अवहेलना का आरोप है। पुलिस ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।