फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Breaking : लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा, मिलेगी एक सरकारी नौकरी

Sun, 27 Apr 2025 12:12 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी। हरियाणा सरकार परिवार के साथ है। वहीं, सीएम ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। बुधवार को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की छह अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से सगाई हुई थी। इसके बाद इसी साल 16 अप्रैल को दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। 

विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन


निर्वासन का आदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। मैंने पुलिस को सभी पाकिस्तानी नागरिकों को हरियाणा से बाहर निकालने को कहा है क्योंकि हमारे निर्दोष लोगों की हत्या करने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 16 को शादी, 22 को हत्या, हनीमून पर गए थे लेफ्टिनेंट विनय; छह दिन में हिमांशी की मांग सूनी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें