फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जुलूस, शरारती तत्वों ने जलाई विशेष समुदाय की रेहड़ी

Fri, 25 Apr 2025 07:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे भारत में लोगों में रोष है। अंबाला में शुक्रवार को इस हमले को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने एक विशेष समुदाय की रेहड़ी में आग लगा दी। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के साहा में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एकत्र होकर जुलूस निकाला। इस दौरान कुछ आक्रोशित युवाओं ने एक विशेष समुदाय की जूस रेहड़ी में आग लगा दी, जिससे एक रेहड़ी पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी रेहड़ी को जलने से बचा लिया गया।

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर युवाओं को शांत किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए भयावह आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो हुई है और 17 लोग घायल भी हुए। इस हमले के शिकार हुए अधिकतर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवारों के साथ 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले बायसरन घूमने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें