फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कालेज में आयोजित जोनल यूथ फे​स्टिबल में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अन
विज्ञापन
- जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को जीएमएन कॉलेज में आयोजित 49वें जोनल यूथ फेस्टिवल में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारती है। हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखते हुए नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र बताया। मंत्री ने कहा कि उनकी असीम ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए। इससे वे देश के नवनिर्माण में अहम योगदान दे सकेंगे। उन्होंने जीएमएन कॉलेज की प्रबंधन समिति के कार्यों की सराहना की। विज ने हरियाणा को खेलों, सीमा पर तैनात जवानों और मेहनतकश किसानों के प्रदेश के रूप में भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता और आधुनिकता पर विचार
अनिल विज ने कहा, सफलता दो चीजों का मेल है, एक क्षमता और दूसरा अवसर। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। मंत्री ने प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर देते हुए बार-बार अभ्यास को जरूरी बताया। उन्होंने आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने की बात कही। साथ ही, युवाओं से अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों को न भूलने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें