फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फायरिंग में घायल युवक ने एक सप्ताह बाद तोड़ा दम, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े परिजन व पुलिस: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। दुखेड़ी गांव में 17 जून को रंजिश के कारण सिर व पेट में दो गोलियां लगने से घायल हुए केशव ने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह से केशव एमएम अस्पताल में वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। पड़ाव थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा को भी जोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार, गोलीकांड के दो दिन पहले आरोपी अंकित की केशव के साथ बहस हुई थी। आरोपियों ने धमकाया था कि उसे कुछ ही दिन में जान से मार देंगे। 17 जून को जब केशव अपनी गली में था तो अंकित ने पेट व सिर में गोली मार दी थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, सीआईए-2 व पुलिस की मौजूदगी में केशव का कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। दो डॉक्टरों के बोर्ड में शामिल डॉ. कुलदीप व फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। डॉ. सुमित ने बताया कि केशव के पेट व सिर में गोली लगी हुई थी। दोनों जगह के पहले ही ऑपरेशन हो गए थे। मौत का कारण सिर पर लगी गोली है। हालांकि पोस्टमार्टम से पहले सिर व पेट में गोली का पता लगाने के लिए एक्स-रे भी करवाए गए थे, जिनमें गोली नहीं पाई गई।

मृतक के चाचा ने कहा- सभी आरोपियों की हो गिरफ्तारी

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान दुखेड़ी गांव के लोग भी एकजुट हो गए। मृतक के चाचा सुरेंद्र का आरोप है कि अंकित सहित छह युवक इस हत्या में शामिल हैं। सभी ने मिलकर वारदात की है। सभी की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि उन्हें इंसाफ मिले।
विज्ञापन

-
वर्जन
पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित व उसे हथियार सप्लाई करने वाले सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने जो और नाम बताए हैं, उनकी संलिप्ता को लेकर जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- रवि, सीआईए-2 प्रभारी कैंट

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े परिजन व पुलिस: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें