अंबाला। मछौंडा फाटक के पास पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक को कार सहित काबू किया। तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के पास से दो पिस्तौल और चार रौंद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मुख्य सिपाही रोहित कुमार मछौंडा रेलवे फाटक जीटी रोड अंबाला हाईवे पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि शिवम वासी खानपुर साहा जिला अंबाला अपने पास नाजायज हथियार रखता है। वह कुछ देर बाद अपनी कार में सवार होकर मछौंडा की तरफ जाएगा। सूचना के बाद पुलिस ने मछौंडा फाटक के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सामने से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया व तलाशी ली तो पुुलिस को दो पिस्तौल 32 बोर व 30 बोर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने पिस्तौलों की मैग्जिन निकाल कर जांची तो चार रौंद बरामद हुए।