फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का किया सम्मान

Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करनाल जोन के 48वें युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसमें विभिन्न विधाओं में 32 महाविद्यालयों ने भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। महोत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 17 प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने प्रतिभागियों का शनिवार को कॉलेज में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। युवा महोत्सव से युवाओं को सांस्कृतिक पहचान बनाने, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि युवाओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, गायन, रिवाज जैसी अपनी कलात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को निखारा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा ने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों की लोककला एक साथ प्रस्तुत होने से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें