फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथ की चढ़दी कला के लिए डाला वोट : युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह नजर आया। पहली बार हरियाणा की अलग कमेटी के होने वाले चुनावों के लिए शहरी क्षेत्रों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह नजर आया। कैंट में अलग-अलग जगह पर 11 बूथ बनाए थे, जिससे कि सिख संगत को मतदान में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

फोटो-22
चढ़दी कला के लिए डाला वोट : लवलीन
लवलीन कौर ने कहा कि पंथ की चढ़दी कला के लिए वोट डाला है, जिससे कि गुरु घरों की सही तरीके से देखभाल हो सके। यह एक अच्छी प्रक्रिया है। इससे सिख बच्चों को भी वोट का महत्व पता चलता है।
फोटो-23
चुनाव से काफी उत्साहित हैं : मनमीत
मनमीत सिंह ने बताया कि पहली बार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव हो रहे हैं। इससे काफी उत्साहित हूं। चुनाव में सही नुमाइंदों को आगे आना चाहिए ताकि गुरु घरों में सुविधाओं की बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन

फोटो-24
गुरु घरों की सेवा अहम : जगजीत
जगजीत कौर ने बताया कि यह सिख समाज के लिए बेहद जरूरी है, जिससे कि साफ-सुथरे नुमाइंदे गुरु घरों की सेवा कर सकें। इसलिए वोट डालने आई हूं ताकि सही तरीके से गुरु घरों की देखभाल हो।।
फोटो-19
गुरु मर्यादा में हो काम : जय सिंह
जय सिंह का कहना है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में गुरु सिख व्यक्ति होने चाहिए, जिससे कि गुरु मर्यादा और पंथ को चढ़दी कला में रखने के लिए काम हो सकें न कि निजी फायदे के लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें