फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबूतरबाजी के मामले में युवक गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 20 लाख 66 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए फाजिल्का गांव रामकश निवासी आरोपी सुधीर कुमार को काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गांव झाडूमाजरा निवासी मुल्तान सिंह ने 10 जून 2024 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 मई 2024 को आरोपी विनोद कुमार व अन्य ने उसके पुत्र को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 20 लाख 66 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इसके बाद आरोपियों ने उसके रुपये हड़प लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें