फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, ट्रैक पर बिखरे शरीर के अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धूलकोट के पास हुआ हादसा, युवती की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। धुलकोट रेलवे सेक्शन पर सोमवार शाम गाड़ी संख्या 15011 की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि युवती के शरीर के अंग ट्रैक पर बिखर गए। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवती के पास से एक आईफोन बरामद हुआ है, लेकिन कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:05 बजे रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि किलोमीटर नंबर 200/19-201/01 के मध्य एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना पाकर आरपीएफ के एसआई पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दृश्य बेहद हृदयविदारक था, युवती का शव आरओबी 239ए के नीचे अपलाइन ट्रैक पर पड़ा था। युवती का बाया हाथ कोहनी से कटा हुआ था और दाहिना हाथ भी टूट चुका था।
विज्ञापन

35 कदम दूर मिला आईफोन, शर्ट पर लिखा था एडिक्शन
जीआरपी अंबाला छावनी के हेड कांस्टेबल गुरमेश ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 30-35 कदम की दूरी पर एक आईफोन पड़ा मिला। मृतका ने नारंगी रंग की शर्ट पहनी थी, जिस पर अंग्रेजी में एडिक्शन लिखा हुआ था। इसके अलावा मौके से नीले रंग की जींस और एक काली जैकेट भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है। मृतका की जेब से कोई टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला है। जीआरपी ने शाम करीब 7:15 बजे शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए आगामी कार्रवाई हेतु भेज दिया है।शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद आईफोन की मदद से मृतका के परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल स्टेशन अधीक्षक की ओर से प्राप्त मेमो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
— हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें