फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घर लौट रहे युवक को आरोपियों ने बनाया बंधक, चाकू से किया हमला; प्रेम प्रसंग का मामला

Mon, 02 Mar 2026 04:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

युवक पर हमला करने के मामले में नग्गल थाना पुलिस ने एक ही परिवार के 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलोर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को बंधक बनाने के बाद चाकू से हमला कर दिया। घायल साहिल (22) का आरोप है कि आरोपियों ने सरेराह पीटने के बाद जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। चाकू व लोहे की रॉड से कई वार किए। युवक को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। नग्गल थाना पुलिस ने एक ही परिवार के 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इन आरोपियों में सलिंद्र, श्याम, रामा, गौरव, रूमा, रामा की पत्नी, मनीषा, रामदेवी शामिल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

दुकान से सामान लेकर युवक लौट रहा था घर

घायल साहिल ने बताया कि 28 फरवरी की शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पुलिया पर बैठे हुए गांव के ही सलिन्द्र, श्याम, रामा और गौरव ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि रामा ने डंडे से सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद चारों आरोपी उसे उठाकर अपने घर ले गए। घर के अंदर भी बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन


पेट में चाकू घोंपने के बाद उसे पकड़कर रखा। वारदात में परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं। महिलाओं ने डंडों व लोहे की रॉड से वार किए। शोर सुनकर पीड़ित के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने छुड़वाया। आरोप लगाया कि अगले दिन चाचा संजय व चाची सुमन को भी गली में रोककर पीटा। परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा 115, घतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना 118(1), अवैध रूप से बंधक बनाना 127(2 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें