अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र के मटहेड़ी शेखां चौक के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक सुबह अमीपुर से बाइक पर लखनौर साहिब स्थित जिम जा रहे थे। इस दौरान मटहेड़ी चौक को पार करते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तड़के दोनो को चौड़मस्तपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनो को सिविल अस्पताल में अंबाला शहर में रेफर कर दिया गया। वहीं सिविल अस्पताल अंबाला में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरा युवक अस्पताल में उपचारधीन है।
नग्गल थाना एसएचओ ने बताया कि अमीपुर निवासी गुरतेज और लवप्रीत शुक्रवार को बाइक से लखनौर साहिब स्थित जिम जा रहे थे। इस दौरान मटहेड़ी शेखां चौक पार करते समय ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरतेज व लवप्रीत को काफी चोटें आई। दोनाें को चौड़मस्तपुर अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को सिविल अस्पताल अंबाला शहर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने गुरतेज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक लवप्रीत को भी काफी चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक गुरतेज के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।