फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amabal: लोहगढ़ में अचानक ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर कटी युवा किसान की टांग, चंडीगढ़ रेफर

Tue, 22 Aug 2023 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

भाकियू शहीद भगत सिंह के यूथ जिला प्रधान सतविंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र अपने साथियों के साथ सहयोग करने के लिए पंजाब के गांव सरसिनी से लोहगढ़ आया था। अचानक पुलिस ने छापामारी कर दी। किसान ट्राली में जाने लगे तो पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान युवक की टांग ट्रैक्टर के पहिए व लोहे की बॉडी के बीच फंसकर कट गई।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के गांव लोहगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली के टायर में आकर पंजाब के गांव सरसिनी निवासी करीब 30 वर्षीय रविंद्र की टांग कट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टांग टायर व लोहे की बॉडी के बीच फंस गई और जब तक ट्रैक्टर रूकता तो वो कट गई थी। किसानों ने युवक को पहले अंबाला सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ फोर्टिस में रेफर कर दिया। अभी वह उपचाराधीन है।

विज्ञापन


अचानक पुलिस ने छापामारी कर दी
भाकियू शहीद भगत सिंह के यूथ जिला प्रधान सतविंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र अपने साथियों के साथ सहयोग करने के लिए पंजाब के गांव सरसिनी से लोहगढ़ आया था। अभी वह अपने घर पर ही थे कि अचानक पुलिस ने छापामारी कर दी। इस दौरान विरोध जताया कि घर में वह कैसे घुस सकते हैं। देखते ही देखते ग्रामीण भी एकजुट हो गए थे और पुलिस के साथ बहस हुई। काफी देर बाद जैसे ही किसान ट्राली में जाने लगे तो पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान रविंद्र एक ट्रैक्टर पर सवार था। सड़क पर अचानक गड्ढा आने के कारण वह अनियंत्रित हो गया और उसकी टांग सीधा ट्रैक्टर के पहिए व लोहे की बॉडी के बीच फंसकर कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें