अंबाला। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच नाै मई को बीच में रोकी अंडर-19 ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट लीग दोबारा से शुरू की। शनिवार को लीग का पहला मुकाबला अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में यमुनानगर की फुटबॉल अकादमी और कुरुक्षेत्र की द्रोणाचार्य फुटबॉल अकादमी आमने-सामने थी। कार्यक्रम में अंबाला के सबसे युवा रेफरी बने विशाल को भी सम्मानित किया। खेल का प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। एक गोल और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर निर्भय थापा और यमुनानगर टीम के नरेंद्र थापा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मुकाबले में समाजसेवी विपिन खन्ना, शास्त्री मंडल के महामंत्री बलित नागपाल बतौर मुख्य अतिथि रहे। फुटबॉल संघ के जिला प्रधान बीएस बिंद्रा, सचिव अरविंद्र कुमार और अरुण कांत शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
मैच में रेफरी की भूमिका नरेश कुमार, जंग बहादुर, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार को दी गई। इस लीग का दूसरा मुकाबला 18 मई यानी रविवार को अंबाला की खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा मिक्की मॉडल स्कूल की टीम के बीच शाम को खेला जाएगा। 22 मई तक रोजाना लीग का एक मैच खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 23 मई को खेला जाएगा।