फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अदालत में वर्क सस्पेंड, वेंकट ने ली गोलीकांड की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और वकील हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी दो लाख के इनामी बदमाश वेंकट गर्ग ने ली है। हालांकि पुलिस जब तक पोस्ट का पता लगाती तो वह सोशल अकाउंट ही बंद हो चुका था। पुलिस इसके लिए साइबर सैल की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन

मृतक हरबिलास पिछले 15 साल से नारायणगढ़ बार एसोसिएशन का भी सदस्य था। इसलिए दो दिन से वर्क सस्पेंड चल रहा है जो बुधवार को भी जारी रहेगा। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी नारायणगढ़ व अंबाला सिटी की अदालत में समस्त हरियाणा की तरह वर्क सस्पेंड रखा था। केसों को अगली तारीख मिलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर डाली ये पोस्ट
फरार होने के तीन दिन बाद वेंकट गर्ग के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट डली थी। इसमें लिखा था कि नारायणगढ़ कॉम्प्लेक्स में जो हत्याकांड हुआ है, वो मैंने किया है। जो भी हमारे खिलाफ वालों का साथ देगा या कोई संबंध रखेगा, उसका यही हाल करूंगा। किसी को तंग न करें। मेरा किसी गैंग से कोई लिंक नहीं है। सब्र करो सबका हिसाब होगा। यह तो शुरुआत है। इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन भी ओर गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

कोर्ट में आज दोबारा पेश होंगे चारों आरोपी
दरअसल, वेंकट गर्ग सहित अजय, अरुण, साहिल, मनीष मित्तल, तुषार, नेहाल और अंजू गर्ग पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 27 जनवरी को इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। अजय, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल दो दिन के रिमांड पर चल रहे थे। महिला अंजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को दोबारा उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वेंकट, मनीष और नेहाल की भी तलाश

पुलिस ने भले ही एफआईआर में 8 नामजद हो, लेकिन तीन शूटर ओर है जो वारदात में शामिल होकर गोलियां चला रहे थे। जिस तरह से आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है उससे तो यह शॉर्प शूटरों का काम लग रहा है। वहीं, पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपने हर नेटवर्क को खंगाल रही है। वहीं इस तरह की वारदातों में संलिप्त जेल से छुटे आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके।
सुनवाई नहीं हुई तो देशव्यापी स्तर तक पहुंच सकता है आंदोलन

नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान पंकज बिंदल ने बताया वकीलों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हरियाणा बार के आह्वान पर मंगलवार को सभी कोर्ट में वर्क सस्पेंड रहा है। बुधवार को भी यह वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। आरोपितों के लिए भी कोई वकील पैरवी नहीं करेगा। उनकी तरफ से बार काउंसिल को रिप्रेजेंटेशन दी है। इस रिप्रेजेंटेशन पर बार काउंसिल ने डीजीपी हरियाणा, चीफ जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, चीफ सेक्रेटरी हरियाणा स्टेट को बार एसोसिएशन के लेटर पर यह फॉरवर्ड की है। इसमें दो दिन का समय दिया गया है। अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो हरियाणा व पंजाब में दोबारा वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। इस आंदोलन को वह देशव्यापी स्तर तक भी ले जा सकते हैं। जल्द सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
वर्जन
रिमांड के दौरान पकड़े आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया पर डली पोस्ट को लेकर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

सूरज चावला, डीएसपी नारायणगढ़ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें