पिछले चार साल से निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के पास बन रहे अंडरब्रिज की सौगात जल्द ही अंबाला वासियों को मिल जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ओर दावा किया जा रहा है कि अप्रैल माह के अंत तक व मई माह की शुरुआत तक रेलवे अंडरब्रिज के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, जबकि उनके पास अभी अक्टूबर माह तक का समय है। उन्होंने इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
बता दें कि यह कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ, तब से लेकर अभी तक बहुत बार इस कार्य को पूरा करने में कई रुकावटें आई हैं, परंतु पिछले साल ही अंडरब्रिज के कार्य को पूरा करने के लिए नए सिरे से टेंडर लगाया गया है। दूसरी बार शुरू हुए निर्माण कार्य को अधिकारियों की निगरानी में तेजी के साथ किया जा रहा है। तेजी के साथ हो रहे निर्माण कार्य को देखते हुए दुकानदार भी राहत की सांस ले रहे हैं।
अंडरब्रिज निर्माण के दौरान दुकानदारों की सुविधा के लिए दुकानों के आगे जगह छोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। बता दें कि दुकानदारों की ओर से प्रशासन के आगे मांग रखी गई थी कि दुकानों के आगे कम से कम 7 फुट जगह छोड़ी जाए, इससे कि ग्राहकों को दुकान तक आने में परेशानी न हो। दुकानदारों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों के आगे जगह छोड़ने का निर्णय लिया है। जिस निर्णय से दुकानदार भी खुश है।
रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य दो साल से अधिक की देरी के साथ चल रहा है। इसका मुख्य कारण रेलवे की ओर से ब्लॉक न मिलना है। अधिकारियों ने बताया जब रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लाईनों के नीचे सीमेंट के बॉक्स लगाने के लिए ब्लॉक लेना होता है, जो कि रेलवे को बहुत देरी के साथ मिला है। इसी कारण रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के लिए देरी हुई है।
अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी के साथ जारी है, इसे अप्रैल के अंत व मई के शुरुआत में पूरा कर लिया जाएगा। इससे कि आमजन को सुविधा मिलेगी।
अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी, बीएडंआर, अंबाला।