अंबाला। छावनी स्थित गांधी मार्केट के पास तिब्बती परिधान में महिला कारोबारियों की ओर से मार्केट लगाई गई है। यह मार्केट लहासा तिब्बतन रेफ्युजी मार्केट के नाम से है। अंबाला में यह तिब्बतन मार्केट करीब 40 साल से लग रही हैं। इस मार्केट में सिलिगुड़ी से लेकर लुधियाना और दिल्ली तक की वेराइटी उपलब्ध है। रंग बिरंगी पोशाक और अलग-अलग डिजाइन के स्वेटर, ऊन की गर्म स्वेटर , लैदर की जैकेट, हुडी, बच्चों के कपडे़ और जूते मिलते हैं। महिलाएं कारोबार कारोबार के साथ साथ परिवार का भरण पोषण भी कर रही हैं।
25 साल से कर रही कारोबार
महिला कारोबारी करसंग ने बताया के उनके पिता टासी ने 35 साल पहले अंबाला में दुकान लगाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कारोबार संभाल लिया और करीब 25 साल से वह ऊन के स्वेटर, स्वेट शर्ट, हुडी, लेडिस नाइट सूट, जैंस लोअर, महिला लोअर व अन्य कपड़ाें का कारोबार कर रही हैं।
15 साल हो गए जैकेट बेचते हुए
लहामु परी ने बताया कि उन्हें 15 साल हो गए है कारोबार करते हुए। वह अपनी दुकान पर पुरुष और बच्चों की जैकेट, लैदर जैकेट, वैलबेट जैकेट, गर्म जैकेट सेल करती हैं।
बहन के कारोबार को बढ़ा रही आगे
टेनजिन ने बताया कि उनकी बहन पासां पिछले 35 साल से जूतों का कारोबार कर रही थी। करीब चार साल पहले उन्होंने बहन के कारोबार को आगे बढ़ाया और अब वह कारोबार को कर रही हैं। उनके पास लैदर के जूते, स्पोटर्स शूज, सनिगर्स व अन्य प्रकार के जूते मिलते हैं।
30 साल से कर रही गर्म कपड़ों का कारोबार
पासा ने बताया कि उन्हें 30 साल हो गए है गर्म कपड़ों का कारोबार करते हुए। उनके पास गर्म शॉल, ऊनी स्वेटर के अलावा हर तरह के गर्म कपडेृ जुराब, टोपी मिलती हैं।
लहासा तिब्बतन रेफ्युजी मार्केट के प्रधान नमगिल बताते हैं कि अंबाला में उन्हें 40 साल हो गए है यहां पर मार्केट लगाते हुए पहले वह विजय रतन चौक के पास मार्केट लगाते थे। अब वहां पर मल्टीलेबल पार्किंग है। इसलिए अब उनकी तिब्बतन मार्केट गांधी मार्केट के पास लग रही है। तिब्बतन मार्केट में अधिकतर महिलाएं हैं जो कारोबार करती हैं।
छावनी स्थित गांधी मार्केट के पास लगाई गई लहासा तिब्बतन रेफ्युजी मार्केट। संवाद