फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आज होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉन टेनिस अकादमी में चल रही हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। आयु वर्ग 12, 14 और 16 आयु वर्ग के मैच में लड़कियों ने यह बता दिया कि वह किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं है। मैच के दौरान उनकी टेक्नीकि उनका स्टेमिना भी देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

-------------------
ये रहे परिणाम
अंडर 12 वर्ग में छात्राएं में ये छात्राएं रहीं अव्वल
इस वर्ग में पंचकूला की प्रीत अरोड़ा ने यमुनानगर की एंजेल त्यागी को 6-0 से हराया, अंबाला की काशवी ने अंबाला की अवया को 6-0 से हराया, पंचकूला की जैस्मिन ने कुरुक्षेत्र की अवनी को 6-1 से हराया। इसके अलावा अंबाला की टियाना ने पंचकूला की शारनया को 6-5 टाईब्रेक (8-6) से हराया, यमुनानगर की आराध्या ने पंचकूला की भाविनी को 6-2 से हराया, यमुनानगर की आन्या ने पंचकूला की अनामिका को 7-5 से हराया। वहीं दूसरे राउंड में पंचकूला की रीत अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र की तालीन को 6-0 से हराया, यमुनानगर की आराध्या ने अंबाला कि काशवी को 6-0 से हराया है। वहीं पंचकूला की जैस्मिन ने अंबाला की टयाना को 6-0 से हराया, कुरुक्षेत्र की नीरवी ने यमुनानगर की अन्य को 6-4 से हराया।
अंडर 14 वर्ग में इन छात्राओं ने जीते मैच
अंबाला की गार्गी ने अंबाला की काशवी को 6-5 टाईब्रेक 7-2 से हराया, पंचकूला की जैसमिन कौर ने अंबाला कि अर्शनीत को 6-0 से हराया, कुरुक्षेत्र की शिवीका ने अंबाला की कृधा को 6-0 से हराया, रीत अरोड़ा ने यमुनानगर की आराध्या को 6-0 से हराया, यमुनानगर की आनया ने अंबाला की टियाना को 6-0 से हराया। वहीं दूसरे राउंड में गुरुग्राम की खुशी गौर ने अंबाला की गार्गी को 6-0 से हराया, पंचकूला की जैस्मिन ने कुरुक्षेत्र की आशना को 6-0 से हराया, पंचकूला की प्रीत अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र की शिविका को 6-0 से हराया, यमुनानगर की आनया ने अंबाला की अक्षीधा को 6-3 से हराया।
विज्ञापन

-----------------
अंडर 16 वर्ग में ये छात्राएं पहुंची क्वार्टर फाइनल में
पंचकूला की जैस्मिन ने अंबाला की कृधा को 6-0 से हराया, अंबाला की कृषिका ने अंबाला की गार्गी को 6-0 से हराया, यमुनानगर की प्रतिष्ठा में अंबाला की अक्षधा को 6-1 से हराया, पंचकूला की प्रीत अरोड़ा ने यमुनानगर की रिद्धिका को 6-0 से हराया।
विज्ञापन

---------------------
अंडर 16 वर्ग में ये छात्राएं सेमी फाइनल में पहुंची
पंचकूला की रीत अरोड़ा ने यमुनानगर की प्रतिष्ठा को 6-1 से हराया, पंचकूला की जेसमीन ने अंबाला की कृषिका को 6-0 से हराया।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें