फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहरा जिले का नाम रोशन कर रहीं महिला खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। इसमें खेल क्षेत्र भी है, जहां महिला खिलाड़ियों ने अपना दबदबा जमा रखा है। अंबाला में जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, वुशू व अन्य दर्जनों खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए महिला खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्र स्तर पर जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। यह सिलसिला लगातार जारी है। नवरात्र के मौके पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में परचम लहरा चुकी और प्रयास कर रहीं खिलाड़ियों से अमर उजाला टीम ने बात की और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया।
विज्ञापन

पलक प्रीत कौर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अभी तक कई राज्य व राष्ट स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए परचम लहरा चुकी हैं। खासकर गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
जाह्नवी ने जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता में सीबीएसई की राष्ट स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा खेेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब भी लगातार राष्ट स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

कृतिका वर्मा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राष्ट्र स्तर पर जिम्नास्टिक में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा अन्य कई प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किए हैं। उनका कहना है कि लड़कियों का खेलों के प्रति नजरिया बदला है।
रिधीमा ने प्रयागराज में आयोजित हुई सीबीएसई नेशनल गेम्स में भाग लेते हुए जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में अपना डंका बजा चुकी हैं और लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
रुची भट्ट ने त्रिपुरा के अग्रतला में आयोजित हुई राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए पदक हासिल कर चुकी हैं। उनका मानना है कि अगर मेहनत की जाए तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
मुस्कान ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेते हुए भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए राष्ट्र स्तर पर नाम बना चुकी हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए जीत हासिल की और आगे भी अभ्यास जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं।
81 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए अंजली ने कई राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदकों पर कब्जा जमाया है। इंटर कॉलेेज प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा अन्य स्तर पर भी कई मेडल हासिल कर चुकी हैं। वे कड़ी मेहनत में विश्वास रखती हैं।
रजनी 76 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रजत हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा दो स्वर्ण पदक भी उन्होंने हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वे कहती हैं कि अगर लड़कियों को प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकती हैं।
मुस्कान सिंह 81 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिता में चार बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा चुकी हैं। इसके अलावा राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक मेडल हासिल कर चुकी हैं। वे भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें