फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में छाईं एमएमडीयू की महिला एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करती एनसीसी कैडेट्स। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। एमएमडीयू मुलाना की एनएसीसी महिला कैडेट्स की टीम ने आर्य गर्ल्स कॉलेज अंबाला में 13 अगस्त से 20 अगस्त तक चलने वाले एनुअल ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया। इस कैंप में सीटीओ डॉ. मीनू गुप्ता ने भी प्री पीआरसीएन कैंप अटेंड किया। इस कैंप में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए एमएमडीयू एनसीसी कैडेट्स ने फर्स्ट हरियाणा गर्ल्स बटालियन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल भी जीते।
डॉ. मीनू गुप्ता ने बताया कि एमएमडीयू की महिला एनसीसी कैडेट्स की नीतिका बीटेक सीएसई थर्ड ईयर ने फायरिंग में गोल्ड, राम्या बीएससी नर्सिंग ने डेक्ला मिशन में गोल्ड एवं मास्टर सेरेमनी में गोल्ड, रितिका एलएलबी थर्ड ईयर ने सिल्वर मेडल जीता। ग्रुप डांस में पूर्णिमा बीएससी नर्सिंग ने गोल्ड मेडल, इन मास्टर सेरेमनी एवं अन्य प्रतियोगिताएं जैसे गार्ड ऑफ ऑनर, नुक्कड़ नाटक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएमडीयू की एनसीसी कैडेट्स चार्ली कंपनी की प्रतिभागी रही। कंपनी ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट्स के बेहतरीन प्रदर्शन पर कमांडिंग ऑफिसर संजीव कुमार शौर्य चक्र वन हरियाणा गर्ल बटालियन अंबाला ने एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी। एमएमयू के रजिस्ट्रार प्रो. राजेंद्र कुमार ने भी एनसीसी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। एनसीसी एटीसी 141 कैंप में एमएमडीयू एनसीसी कैडेट्स की टीम का संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर किरणदीप कौर बीएससी केमिस्ट्री थर्ड ईयर एवं अंडर ऑफिसर जश्नप्रीत कौर सीएससी थर्ड ईयर एमएमडीयू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें