फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलूवालिया बिरादरी ने रिंकी को किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित होने के बाद बिरादरी की महिलाओं के साथ रिंकी वालिया। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। अहलूवालिया बिरादरी की ओर से नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रिंकी वालिया और पूर्व चेयरमैन अमित वालिया को सम्मानित किया गया। अहलूवालिया धर्मशाला नारायणगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता अहलूवालिया सभा के प्रधान मुकेश वालिया ने की। इसमें अहलूवालिया बिरादरी के लोगों ने नवनिर्वाचित नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया का स्वागत और सम्मान किया।
अहलूवालिया सभा के संरक्षक रणजीत सिंह कपूर ने कहा कि रिंकी वालिया के नगर पालिका प्रधान बनने से बिरादरी का भी मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिरादरी की एकजुटता और नगरपालिका के पूर्व प्रधान अमित वालिया द्वारा पूर्व में करवाए गए विकास कार्यों के कारण ही शहर के लोगों ने रिंकी वालिया को प्रधान बनाया है। जिसके लिए वे शहर के लोगों का भी बिरादरी की ओर से धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहलूवालिया सभा के प्रधान मुकेश वालिया ने कहा कि रिंकी वालिया का नगरपालिका का प्रधान चुने जाना हम सबके लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान देने के लिए बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शहर में विकास कार्यों को करवाने के साथ साथ महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें