फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिलाओं ने स्वरोजगार की सीखीं बारीकियां

Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं संसाधन तकनीक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिले की अनुसूचित जाति की 90 महिलाओं ने स्वरोजगार की बारीकियां सीखीं। शिविर के मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंदर सैनी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. देवेन्द्र चहल ने बताया कि मशरूम न केवल पोषण का खजाना है, बल्कि यह कम लागत में भूमिहीन किसानों और महिलाओं के लिए आय का बेहतरीन जरिया है। वरिष्ठ समन्वयक सुनीता आहुजा ने मशरूम के प्रसंस्करण पर जोर दिया। डॉ. जय नारायण भाटिया और डॉ. प्रशांत चौहान ने मशरूम में लगने वाली बीमारियों व कीटों के बचाव की तकनीकी जानकारी साझा की। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने मशरूम व्यवसाय पर मिलने वाले सरकारी अनुदान के बारे में विस्तार से बताया, ताकि महिलाएं आर्थिक मदद प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें