फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर मिलीं घर से भागी दो किशोरियां

Fri, 16 Jan 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार सुबह आरपीएफ ने घर से भागकर आईं दो किशोरियों को रेस्क्यू किया। पकड़ी गई किशोरियों में एक ओडिशा और दूसरी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। दोनों ही अपने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए निकल आई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे एएसआई विपिन कुमार शर्मा और महिला आरक्षी सुनीता प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दो लड़कियां अकेली और सहमी हुई बैठी दिखाई दीं। जब कर्मचारियों ने उनसे प्यार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वे घर वालों की डांट से नाराज होकर भाग आई हैं। ओडिशा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह अपने पिता की डांट से नाराज थी, वहीं दूसरी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि मां की डांट और मारपीट के कारण वह घर छोड़कर ट्रेन में बैठ गई। दोनों बालिकाओं ने अपने साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें