फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला होमगार्ड को जल्द मिल सकता है मातृत्व अवकाश, मंत्री विज महानिदेशक होमगार्ड के साथ करेंगे मंत्रणा

Wed, 05 Jul 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

 गृहमंत्री डीजी होमगार्ड के साथ जल्द बैठक करेंगे। बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामकाजी महिलाओं काे मातृत्व अवकाश देना उनके अधिकारों में शामिल है, मगर अभी तक हरियाणा होमगार्ड में शामिल महिला जवानों को मातृत्व अवकाश नहीं मिलता है। इसके लिए गृहमंत्री अनिल विज ने पहल शुरू कर दी है। गृहमंत्री डीजी होमगार्ड के साथ जल्द बैठक करेंगे। बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। इस बैठक में तय किया जाएगा कि किस प्रकार महिला होमगार्ड जवानों को इसका लाभ दिया जा सकता है।

विज्ञापन


अभी होमगार्ड जवानाें को करीब 89 दिन तक तैनाती दी जाती है। जिसका उन्हें लगभग 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। ऐसे में होमगार्ड एसोसिएशनों की लंबे समय से मांग है कि उन्हें लॉ एंड ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालने का मौका दिया जाए। साथ ही उनके कार्य दिवस 365 दिन कर दिए जाएं। जैसा कि पड़ोसी राज्यों में लाभ दिया जा रहा है। बैठक में गृहमंत्री इस पर चर्चा करेंगे।

सेवानिवृत्ति पर भी नहीं होता सहारा
दरअसल गृहमंत्री अनिल विज से अंबाला में होमगार्ड एसोसिएशन मिली थी जिसने मांग उठाई थी, सेवानिवृत्त होने के बाद उनका कोई सहारा नहीं है। वह क्या करेंगे, कैसे परिवार का भरण पोषण करेंगे। उनकी मांग थी कि होमगार्डों को एक निश्चित धनराशि का प्रावधान हो, जिससे वह सेवानिवृत्त होने के बाद कोई कार्य कर सकें। इस मसले को भी गृहमंत्री विज ने एजेंडा में शामिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें