फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समूह की महिलाओं ने लगाया स्टॉल

Fri, 10 Jul 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के बीडीपीओ कार्यालय में लगाए विक्रय स्टाल पर मौजूद स्वयं सहायता समूह के सदस्य। प्रव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नाबार्ड और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से अंबाला-2 स्थित बीडीपीओ कार्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए विशेष विक्रय स्टॉल का आयोजन किया गया। इस स्टॉल पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, जैविक खाद्य उत्पाद, परिधान और घरेलू उपयोग की सामग्री मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था रोटेशन के आधार पर चलेगी। हर महीने अलग-अलग खंड विकास कार्यालयों में स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन हेतु मंच मिल सके। मिशन की डीपीएम ममता शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। इस अवसर पर बीडीपीओ अश्विनी कुमार, एलडीएम तेजपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें