फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेनों से यात्रियों का सामान लगातार चोरी हो रहा है। ताजा मामला गंगा सतलुज एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13307) का है, जहां धनबाद से लुधियाना जा रहे एक परिवार को निशाना बनाया गया। चोर ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक महिला का पर्स चोरी कर लिया, इसमें मोबाइल, नकदी और सोने के गहने मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित धनंजय कुमार सिंह (निवासी औरंगाबाद, बिहार) अपने परिवार के साथ कोच एस-6 में सफर कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर की सुबह करीब 5:17 बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन के पास थी, तभी किसी ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद, सोने के झुमके, दो पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड और एसबीआई व पोस्ट ऑफिस की पासबुक मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें