फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 08 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में पेट के इलाज के लिए आई शाहाबाद के करिंडवा गांव निवासी नसीबो देवी (52) की शुक्रवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि पेट में दिक्कत के कारण नसीबो देवी बाइक पर अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में आई थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टर ने सिटी स्कैन के लिए बोला था। इस स्कैन के लिए पहले दो बोतल पानी पिलाया गया।
इसके बाद एक कैनुला के साथ एक इंजेक्शन लगाया था। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को डॉक्टर व स्टाफ के प्रति लापरवाही की शिकायत दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। नसीबो देवी के पास तीन बेटियां व एक बेटा है। परिजनों क आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से उनकी मां की मौत हुई है।

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में महिला की मौत के बाद विलाप करती हुई मृतका की बेटी : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें