फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूसरे दिन भी जारी रही निकाय और दमकल कर्मियों की हड़ताल

Fri, 07 Aug 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर बैठ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अंबाला सदर नगर परिषद के सामने चल रही हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। प्रदर्शन का नेतृत्व सेवाराम बोहत ने किया। वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 12 वर्ष बीतने के बावजूद एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान बीरपाल और राजिंदर ने कहा कि सरकार अग्निशमन व निकाय विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। फरीदाबाद अग्निकांड के शहीद कर्मचारियों को अब तक न्याय नहीं मिला है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 13 मई को हुए समझौते को जल्द लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस दौरान सुरेंद्र, अजय, सुनील और पापिंदर सहित कई अन्य नेताओं ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के गेट पर बैठ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें