फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाथ को देंगे काम, नहीं रहेगा कोई बेरोजगार : मनोहर लाल

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अंबाला शहर स्थित पुलिस लाइन मैदान में मार्च पास्ट के दौरान अभिवादन करते मुख्यमं? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी महान सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों पर चलते हुए राष्ट्र व हरियाणा को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2024 तक हर हाथ को काम देकर प्रदेश को बेरोजगारी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के पुलिस लाइन मैदान में 73वें गणतंत्रता दिवस समारोह में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि असली गणतंत्र अंतिम व्यक्ति का उदय है। गणतंत्र वो नहीं जिसमें लोगों को मांगना पड़े, बल्कि गणतंत्र वह है जिसमें बिना मांगे उनका हक मिले। इस वर्ष को अंत्योदय उत्थान वर्ष के रूप में मनाने के साथ-साथ एक लाख गरीब परिवारों की पहचान कर उनकी वार्षिक आय 1.80 हजार रुपये किए जाने का लक्ष्य है। ऐसे परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत छह हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस पावन पर्व पर आजादी के आंदोलन में त्याग, तप और बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा गीता की धरती ही नहीं, बल्कि इस धरा में राष्ट्र भक्ति और देश सेवा का जुनून भी है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुई गणतंत्र दिवस की झांकी में हरियाणा के इस जुनून का प्रदर्शन दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। साथ ही सिखों के दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शहीदी दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को दिया जा रहा मान-सम्मान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व उनके आश्रितों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन देने के साथ-साथ शहीद सैनिकों, अर्ध सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेसिया राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। सरकार ने शहीदों के 345 आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले हरियाणा के वीर सपूतों के परिवारों को अमृत महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 15 अगस्त 2023 तक जन भागीदारी से दो हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सबका साथ-सबका विकास सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र की भावना के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र दिया है। हरियाणा सरकार इसी मूल मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक देशवासी की सेवा कर रही है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से हर क्षेत्र और वर्ग का समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है।
परेड में शामिल झांकियों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

गणतंत्र दिवस पर अंबाला शहर स्थित पुलिस लाइन मैदान में सलामी लेते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें