फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति के बीच होता था झगड़ा, पत्नी ने मायके से 6 लोगों को बुला करवा दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और पत्नी के बीच होने वाले झगड़े से तंग पत्नी ने मायके से छह लोगों को बुलाकर पति की डंडे और बिंडों से पीट-पीट कर हत्या करवा दी। गांव नड़ियाली निवासी मृतक 33 वर्षीय रिंकू के बड़े भाई नच्छत्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि उसके भाई रिंकू और उनकी पत्नी बलजीत कौर के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। मंगलवार को भी उनके बीच मनमुटाव हुआ था। जिसके बाद रिंकू की पत्नी ने अपने मायके पक्ष को ससुराल में बुलाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को जब वह घर पर था तो रिंकू की पत्नी का भाई राजू, उसकी मां सलोचना, जीजा तरसेम और उसका छोटा भाई व एक अन्य व्यक्ति घर पर पहुंचे। उस समय रिंकू अपने काम पर गया हुआ था। इस कारण ससुराल पक्ष ने पहले तो मेरे साथ गाली गलौज की, उसके बाद मुझे धमकाना शुरू कर दिया। रिंकू को जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं तुुरंत नग्गल थाना शिकायत करने के लिए पहुंचा। जब मैं करीब एक घंटे बाद वापस घर लौटा तो रिंकू जमीन पर बेसुध पड़ा था। उसे डंडे और बिंडों से मारा गया था। रिंकू को वह चौड़मस्तपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार-बुधवार रात करीब 12 बजे रिंकू की मौत हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने थाना नग्गल में दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हमारे पास शिकायत आई है कि रिंकू के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के भाई नच्छत्र सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मवीर, एसएचओ, नग्गल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें