फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे और बराड़ा रोड से सफेद पट्टी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सर्दी के मौसम में कोहरे की चादर ने यातायात को पहले ही मुश्किल बना दिया है लेकिन मुलाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 344 और स्टेट हाईवे दोसड़का-बराड़ा रोड पर सफेद पट्टियों के गायब होने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। लेन मार्किंग न होने से वाहन चालकों को रास्ता समझने में भारी परेशानी हो रही है और इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरे में बढ़ा जोखिम

कोहरे के कारण पहले ही दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में सफेद पट्टियां दिशा और लेन अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं लेकिन सड़क पर इन पट्टियों के न होने से वाहन चालक गलती से विपरीत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं और इससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है, क्योंकि कोहरे के समय सफेद पट्टी ही वाहन चालक का मार्गदर्शन करती है।

स्थानीय निवासियों की शिकायत

स्थानीय निवासी जसमीत गाबा, राकेश सैनीं, रमेश कुमार और शुभम का कहना है कि विभाग को समय रहते मार्ग पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य खत्म करना चाहिए। विभाग की इस प्रकार की लेटलतीफी वाहन चालकों की जान पर बन सकती है। बराड़ा-दोसड़का मार्ग बने करीब दो महीने हो गए हैं लेकिन विभाग ने इस पर सफेद पट्टी नहीं लगाई। नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है। लेकिन विभाग वहां पर भी कई दिन बीत जाने के बावजूद सफेद पट्टी नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन

लोगों ने रखी प्रशासन से मांग
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर सफेद पट्टियां लगाई जाएं। कोहरे के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं। सर्दी और कोहरे के इस मुश्किल समय में प्रशासन का यह रवैया लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। अब देखना यह है कि क्या अधिकारी समय रहते जागते हैं या फिर हादसों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें