फोटो नंबर - 71
एंकर
कब शुरू होगी बोटिंग, पूछने वालों का लगा तांता
नगर परिषद ने ओपनिंग तो दूर अभी तक सार्वजनिक नहीं किए बोटिंग के रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सुभाष पार्क की झील में बोटिंग को लेकर अंबाला वासी बेहद उत्साहित है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से झील में 9 बोट आने के बाद शनिवार को बोटिंग के लिए पूछने वालों का तांता लगा रहा। बड़ों सहित बच्चे भी बोटिंग की ओपनिंग को लेकर पूछते नजर आए कि अंकल आखिर कब चलेगी यह बोट। बता दें कि नगर परिषद की ओर से अभी बोटिंग शुरू करने के लिए कोई तिथि नहीं निर्धारित की है। बताया जाता है कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके शेड्यूल में से ओपनिंग का समय मांगने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री विज की सहमति के बाद ही पार्क में बोटिंग शुरू की जाएगी।
उधर, बोटिंग करवाने वाले संबंधित ठेकेदार ने सारी तैयारियां तो शुरू कर दी है लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से बोटिंग के रेट ही निर्धारित नहीं हो पाए है। ताकि लोगों को पता चल सके कि पैडल वाली बोट का इस्तेमाल करने पर कितने पैसे देने होंगे और मोटर बोट की सवारी के लिए कितना पैसा देना होगा। सभी चीजें निर्धारित होने के बाद ही सुभाष पार्क में भी लोग बोटिंग का मजा उठा सकेंगे। बता दे कि फिलहाल उन्हें बोटिंग के लिए तोपखाना बाजार के पास स्थित झील में जाना पड़ता है। जहां पर कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। जल्द ही सैन्य क्षेत्र स्थित पटेल पार्क में कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ही झील में बोटिंग शुरू की जाएगी।
वर्जन
जल्द ही सुभाष पार्क में बोटिंग शुरू की जाएगी। फिलहाल रेट निर्धारित की प्रक्रिया चल रही है।
राजेश, सचिव, नगर परिषद