फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ईओ का नरवाना तबादला तो छह माह की छुट्टी पर गए कार्यकारी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) रविंदर कुहाड़ का तबादला नरवाना हो गया है। वहीं नप के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह भी पीएचडी के लिए छह माह की छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में नगर परिषद से जुड़े कार्याें का प्रभावित होना तय माना जा रहा है। इसका असर नप से जुड़ी विकास परियोजनाओं पर भी पड़ेगा जोकि लंबित हो सकती हैं और कुछ पर पेंच भी फंस सकता है।
विज्ञापन

वहीं ठेकेदारों को उनके कार्य का भुगतान भी न मिलने से विकास से जुड़े काम रुक सकते हैं। अब इस समस्या को लेकर नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर भी चिंतित नजर आ रही हैं। एक साथ दोनों अधिकारियों के जाने से नगर परिषद से जुड़े काम भी प्रभावित होंगे और वार्ड स्तर पर होने वाले विकास कार्याें पर भी ग्रहण लग सकता है। नप अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी के पद पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है, वहीं कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, इसके लिए भी मंत्रणा की जाएगी। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोनों पदों को लेकर कैबिनेट मंत्री से गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें