फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल की जमीन बेचने का मामला, पहुंची शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के एक नामी स्कूल की जमीन को बेचने का मामला शहर में चर्चा का विषय बना है। निगम रिकाॅर्ड में आईडी में छेड़छाड़ की शिकायत की गई है, हालांकि यह जांच का विषय है। ऐसी शिकायत नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा के कार्यालय में भी पहुंची है। यह मामला करोड़ों रुपये की 6600 गज जमीन को बेचने से जुड़ा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह 19 प्लाॅट हैं। यह जमीन 6600 वर्ग गज है। इसका मार्केट रेट 40 हजार रुपये प्रति गज है, लेकिन इस जमीन को 16 हजार 800 रुपये के रेट से हिसाब से बोली करवाकर बेच दिया गया और नियमों का पालन नहीं किया गया। बताते हैं कि मैनेजमेंट संस्था के कुछ पदाधिकारी भी इससे सहमत नहीं है। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
यह मामला शहर में चर्चा का विषय है। इस मामले संबंधित शिकायत नगर निगम सहित अन्य कार्यालयों में दी गई हैं। आरोप है कि निगम की ओर से 19 प्लाट की अलग-अलग आईडी बना दी गई। वहीं, स्कूल संस्था की ओर से इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा ने बताया कि इस मामले से संबंधित उनके कार्यालय में एक शिकायत आई है। शिकायत को देखकर ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, उपायुक्त अजय सिंह तोमर के समक्ष भी यह मामला उठा। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें