रास्ते में खड़ी एक्टिवा हटाने को लेकर बोलने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 23 वर्षीय अनुज और 27 वर्षीय गौरव पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिजन दोनों घायल युवकों को सिविल अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह एक्टिवा पर सामान लेकर घर आ रहा था तो बीच रास्ते में पड़ोसी की एक्टिवा खड़ी थी। जिस कारण उन्हें आगे जाने में दिक्कत हो रही थी। जब उसने पड़ोसी को एक्टिवा हटाने के लिए बोला तो उसने हटाने से मना कर दिया। जब उसने वहां से आगे जाने की कोशिश की तो पड़ोसियों ने तेजधार हथियार और डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जब अनुज की आवाज सुनकर जब भाई गौरव बचाने आया तो उन्होंने ने उस पर भी हमला कर दिया घायल कर दिया। इसके बाद परिजन दोेनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
हमारे पास शिकायत आई थी कि चक्की के पास दो पक्षों में लड़ाई हो गई है। इसके बाद दो पुलिसकर्मी भेज दिए थे। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है।
-हरपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज मॉडल टाउन।