डैहर अम्बली-साढौरा मार्ग पर स्थित मारकंडा नदी पर सड़क हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय धर्मपाल की मौत हो गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार को देर सांय गांव लखनौरा निवासी धर्मपाल बाइक पर साढौरा से गांव जा रहा था। मारकंडा नदी पर दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक अपनी कार छोड़कर मौका से फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।