फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में पहुंचने लगी गेहूं, खरीद आज से पकड़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गेहूं की खरीद शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, मगर अभी तक केवल दो मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। वहीं मंडियों में गेहूं की आवक आनी शुरू हो गई है। रविवार को सिटी अनाज मंडी में किसान अपनी-अपनी फसलों लेकर पहुंचे। किसानों ने फसलों को सुखाया और सफाई करवाई ताकि सोमवार को होने वाली बोली में उनकी फसल बिक सके।
विज्ञापन

बता दें कि अभी फसल अच्छे से पकी नहीं है। इस कारण अभी किसान फसल कटाई में थोड़ी देरी कर रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से गेहूं की खरीद का कार्य तेजी के साथ होगा। दूसरी ओर, रविवार को किसी भी एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद नहीं की गई। अब किसानों को फसल बेचने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
तैयारियों में जुटे रहे कर्मचारी
मंडी में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ ही कर्मचारी भी मंडी में व्यवस्था बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं ताकि किसानों को कोई दिक्कत न आए। यही कारण रहा कि रविवार को विभिन्न अनाज मंडियों में नल आदि ठीक करने व शौचालय आदि की व्यवस्था बनाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। सोमवार से तेजी के साथ सभी एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी।
-अपार तिवारी, डीएफएससी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें