फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन दिन से वेबसाइट बंद, एमआरआई व सीटी स्कैन के लिए मरीज परेशान

Fri, 12 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बीपीएल से जुड़ी ऑनलाइन वेबसाइट ठप होने से नागरिक अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह बन गई है कि एमआरआई व सिटी स्कैन के लिए मरीजों को भेजा जा रहा है। लेकिन यह वेबसाइट न चलने के कारण उन्हें बिना पैसों के स्कैन करने से मना किया जा रहा है। यहीं कारण है कि मजबूरी में मरीजों को हजारों रुपये चुकाने पड़ रहे हैं या फिर उन्हें आगे की डेट दी जा रही है। कोई पैसे दे रहा है तो उन्हें वेबसाइट के चलते के बाद भुगतान होने का आश्वासन मिल रहा है। ऐसे में मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। वीरवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आए सौरभ, विनीत, राम निवास ने बताया कि वह कई बार एमआरआई करवाने के लिए काउंटर पर गए तो बीपीएल के तहत निशुल्क सुविधा के लिए साफ इंकार कर पैसे मांगे जा रहे हैं। जबकि पैसों का भुगतान की भी कोई तय तिथि नहीं बताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में पीएमओ पूजा पेंटल के संज्ञान में भी मामला डाला गया।
विज्ञापन



बीपीएल की ऑनलाइन वेबसाइट में तीन दिन से नहीं चल रही है। वेबसाइट चलते के बाद स्कैन करवाने वाले मरीजों को उनका भुगतान कर दिया जाएगा। एससी प्रमाण पत्र के मरीजों के निशुल्क स्कैन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम, सेंटर संचालक, अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें