फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें मधुरता, नम्रता, दिव्यता और शालीनता को धारण करना है : बीके नीति दीदी

Mon, 27 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सुप्रीम लाइट हाउस सेवाकेंद्र के नवनिर्मित भवन के निर्माण के 2 साल पू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सुप्रीम लाइट हाउस सेवा केंद्र के नवनिर्मित भवन के निर्माण के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जग्गी कॉलोनी फेस टू में कार्यक्रम करवाया गया। जिसका आयोजन मुख्य संचालिका बीके दिव्या दीदी व सह संचालिका राजयोगिनी बीके मीरा दीदी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त दीपक सूरा, मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नीति दीदी ब्रह्माकुमारीज शाहाबाद संचालिका और भ्राता ओम प्रकाश गायक व गीतकार पठानकोट पंजाब से पहुंचे। सभी विशिष्ट अतिथियों का तिलक, बैच, पटका व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके नीति दीदी ने कहा कि हमें रोज स्वयं में झांकना है। स्वयं से बात करनी है, देखना है मेरे कर्म कैसे हैं? मेरे कर्मों से किसी को दुख नहीं पहुंचे, क्योंकि अपने हर कर्म का जिम्मेदार हम खुद हैं। दीदी ने कहा कि संबंधों में यह गुण खुशबू की तरह है, हमें मधुरता, नम्रता, दिव्यता, शालीनता को धारण करना है। तनाव का कारण दूसरों में बुराई देखना है तो अपनी बुराई को इस याद की अग्नि में जला देना है। सदा देने का दिया जलाना है। दीदी ने सभी को शुक्रिया करने का एक प्रयोग कराया। मुख्यातिथि विजय कुमार ने कहा कि इस मैं के कारण ही व्यक्ति अकेला हो जाता है तो हमें मैं से हम पर आना है, तभी हमारा अच्छा चरित्र बनता है। विशिष्ट अतिथि दीपक सूरा ने कहा कि मन में शुद्धता को धारण करने से ही संबंध मधुर होंगे। सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके दिव्या दीदी ने भी आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें