फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खरना पर खीर बनाकर छठी मइया को दिया निमंत्रण

Mon, 27 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी ​स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठपर्व पर रविवार को भी छावनी के बाजार में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं पूजा के सामान से लेकर फल, नारियल, चकोतरा, अनानास, टोकरी और सूप की खरीदारी करती नजर आईं। रविवार की शाम को खरना पर महिलाओं ने खीर बनाकर छठी मइया को निमंत्रण दिया, इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने लौकी में चने की दाल मिलाकर सब्जी बनाई और उसका सेवन कर व्रत का आगाज किया। अब व्रती महिलाएं मंगलवार तक व्रत के दौरान जल तक ग्रहण नहीं करेंगी और मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी, इसके साथ ही छावनी और सिटी में घाट को सजाने का काम किया जा रहा है। संस्थाएं घाट पर टैंट से लेकर झालर तक लगवा रहे हैं। शाम को घाट लाइट से जगमग नजर आए।

लौकी के सेवन के बाद से व्रत शुरू
सुमन पांडे ने बताया कि व्रती महिलाएं लौकी में चने की दाल मिलाकर सब्जी बनाएंगी इसके बाद वह इसका सेवन करेंगी। इसके बाद रात 12 बजे से सभी महिलाओं का व्रत शुरू हो जाएगा। इसके बाद सभी महिलाएं सोमवार को घाट पर पानी के बीच खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा करेंगी, इसके साथ ही मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी और प्रसाद ग्रहण करेंगी
विज्ञापन




आटे की टीकरी और चावल के लड्डू से लगाएंगे छठी मइया को भोग

शोभा देवी ने बताया कि वह घर में शुद्ध देसी घी से आटे की टीकरी बना रहीं है इसके अलावा चावल को पीसकर उसमें गाय का दूध और मीठा मिलाकर प्रसाद के रूप में लड्डू बनाएंगी। है। इन लड्डूओं से छठी मइया की पूजा करेंगी।


लाइट से जगमग हुए घाट
अंबाला छावनी की रेलवे काॅलोनी स्थित नाचघर में पान के आकार के बनाए गए घाट पर सजाने और सफाई काम लगभग पूरा हो गया है। शाम को घाट पर लाइट से जगमग नजर आए सोमवार को घाट पर टेंट लगाया जाएगा। मिथिला नवयुवक संघ समिति के सदस्य भगवान दास ने बताया कि छावनी के बब्याल, टांगरी बांध स्थित चंद्र रूप नगर में अस्थायी घाट बनाने का काम चल रहा है जेसीबी से खोदाई करवा दी गई है। सोमवार सुबह से ही घाट को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार छठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे। पूर्वांचल सनातन पूजा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राव ने बताया कि अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में पक्का घाट बना हुआ है। इस घाट की सफाई हो चुकी है। सजाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में लाइट से जगमग घाट। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें