अंबाला। छावनी के सेक्टर 34 स्थित आशियाना कॉलोनी में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। बरसात के बाद सड़कों पर पानी जमा रहता है। नालियां गंदगी से अटी पडी हैं तो सीवरेज भी पूरी तरह से साफ नहीं है। इस कारण कॉलोनी में जगह जगह कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी बरसात होती है तो कॉलोनी से पूरी तरह से पानी की निकासी नहीं होती। जिसके कारण कई दिनों तक कालोनी में पानी जमा रहता है। कोई भी अधिकारी उनकी कॉलोनी में समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देता।
फोटो: 19
बरसात के बाद सड़कों पर जमा रहता है पानी
रामदेवी ने बताया कि बरसात के दिनों में कालोनी में जगह जगह कीचड़ जमा होती है। जिसके कारण सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकालना पड़ता है।
फोटो: 20
सीवरेज पूरी तरह से नहीं हुए साफ
सरनी ने बताया कि आई ब्लाक में रहती है। कुछ समय पहले कालोनी में कुछ सीवरेज की सफाई हुई थी। लेकिन अभी भी कई सीवरेज ऐसे है जहां पर गंदगी जमा है, इसलिए कॉलोनी से पूरी तरह से पानी की निकासी नहीं होती।
फोटो: 21
गंदगी से अटी पड़ी नालियां
अनिता ने बताया कि वह बी ब्लॉक में रहती है, कालोनी में सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं, जिसके कारण कालोनी की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई है। जिसके कारण पानी निकासी नहीं हो रही है।
फोटो: 22
घर के आगे जमा रहता है पानी
हरप्यारी ने बताया कि बरसात के बाद कई दिनों तक घर के आगे पानी जमा रहता है, इसके बाद उन्हें खुद ही झाडू लगाकर पानी को निकालना पड़ता है। क्योंकि कालोनी में सफाई समय पर नहीं होती है।
वर्जन
आशियाना और घसीटपुर के बीच टीपीएस बनाएंगे जिससे पानी घसीटपुर ओर आशियाना में पानी की समस्या न हो।
जितेंद्र, एसडीओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण। संवाद
अंबाला छावनी सेक्टर 34 स्थित आशियाना कॉलोनी में सड़कों पर जमा पानी के साइड से गुजरती महिला। स