फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सत्संग विहार में 10 दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के नाम ​शिकायत  दिखाते सत्संग विहार के लोग।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार में पिछले 10 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके कारण कॉलोनी के लोगों का परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की कमी के चलते वह लोग पीने का पानी बाजार से खरीदकर परिजनों की प्यास बुझा रहे हैं। इसके अलावा नहाने के लिए पानी नहीं है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के समाधान के लिए वह सभी स्थानीय नेताओं व राजनीतिक पार्टियों से भी संपर्क कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान कराने में कोई मदद नहीं की। पानी की समस्या से निजात पाने के लिए सोमवार को स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के नाम अधिकारियों को शिकायत दी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि दस दिन से कालोनी में पानी नहीं आ रहा है। इससे वह रोजमर्रा के कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान दविंदर राव, कविता माथुर, पवन, रमाशंकर, रामदास, गीता, हनी, छोटू , उषा शर्मा और मधु उपस्थित रहे।
लोगों ने यह बताईं समस्याएं
दविंदर राव ने बताया कि अधिकारी बोल रहे हैं कि उनकाे टयूबवेल के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन उनकी कालोनी में जमीन ही नहीं है जिसे वह विभाग को उपलब्ध कराएं। इसी तरह से कविता माथुर का कहना है कि विभाग की ओर से दो चार दिन से एक पानी का टैंकर भेज दिया जाता है, लेकिन इस एक पानी के टैंकर से कालोनी के लोगों का गुजारा नहीं हो रहा है। रमाशंकर ने बताया की सत्संग विहार की कॉलोनी में काफी घर हैं, लेकिन सिर्फ उनकी गली में ही पानी की समस्या है। जबकि कॉलोनी में पानी ठीक आ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सत्संग विहार की एक गली में करीब दर्जनभर घर है। इन घरों में पानी की समस्या है। अभी रोजाना एक पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। काॅलोनी के लोगों का टयूबवेल पास है, लेकिन जगह नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है। लोगों को भी जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें