फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसों में सात घायल, सिर में लगा गाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में सोमवार को तीन सड़क हादसों में छह लाेग घायल हो गए। जबकि एक घायल को सिर में गहरी चोट के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर करना पड़ा। दो हादसों में पिता पुत्री तो तीसरे हादसे बुजुर्ग और युवा को चोटें आई हैं। एक अन्य हादसे में श्रमिक के सिर पर लोहे का गाटर गिरने से गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला मामला
शहर के पंचायत भवन के नजदीक सुबह करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से बुजुर्ग और एक 22 वर्षीय युवा घायल हो गया। घायल जंडमहोली निवासी गुरदान सिंह ने बताया कि वह किसी काम से सोमवार सुबह शहर की ओर जा रहा था। जब वह पंचायत भवन के पास मुड़ने लगा तो एक मोटरसाइकिल सवार से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार शुभम कुमार घायल हो गया। शुभम के सिर में चोट आई है तो वहीं गुरदान सिंह की टांग में चोट आई है।
दूसरा मामला
शहर के बलाना में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की ओर से शहर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। घायल 17 वर्षीय मुस्कान ने बताया कि वह खैरा गांव के रहने वाली है। सोमवार सुबह 11 बजे वह अपने पिता काका सिंह के साथ अंबाला शहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। काका सिंह के सिर में गहरी चोट के कारण उसे पीजीआई रेफर करना पड़ा। फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

तीसरा मामला
रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अंबाला छावनी से अपने परिवार के साथ शहर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। जानकारी देते हुए घायल शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी राकेश यादव ने बताया कि रविवार रात को वह अपनी 17 वर्षीय बेटी शिवानी, सात वर्षीय बेटे कमलेश और अपनी माता के साथ बाइक पर सवार होकर छावनी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। एबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौथा मामला
लोहे का गाटर गिरने से युवक घायल
अंबाला शहर के निकटवर्ती गांव लोहसिंबली में घर की छत से सटरिंग उतारते हुए एक मजदूर के ऊपर लोहे का गाटर गिर गया। जानकारी देते हुए घायल 27 वर्षीय परमजीत ने बताया कि वह सोमवार को गांव में ही एक घर से सटरिंग उतारने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक लोहे का गाटर उछल कर उसके सिर में जा लगा। घायल अवस्था में उसे शहर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें