फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार की आवाज बनेंगे वार्ड प्रधान : चित्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टीम चित्रा ने रविवार को एक सशक्त प्रतिरोधक मोर्चे का गठन किया।
विज्ञापन

एक विशेष बैठक में चित्रा सरवारा ने तमाम प्रत्याशियों को वार्ड प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी और स्पष्ट किया कि यह टीम अब जनता की समस्याओं के लिए एक धारदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि भले ही कुछ साथी चुनाव में विजयी नहीं हुए, लेकिन वे अपने इलाके के द्वितीय इन कमांड बनकर उभरे हैं और जनता के एक एक वोट का दायित्व निभाते हुए अब हर मोहल्ले, गली और चौक पर ये साथी जन संघर्ष की मशाल बनेंगे।
विज्ञापन

33 प्रतिशत से अधिक वोट
चित्रा सरवारा ने कहा कि चुनाव केवल सत्ता पाने का जरिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जरूरत है। निकाय चुनाव में जहां राष्ट्रीय पार्टियों ने पैर रखने की हिम्मत तक नहीं रखी। जबकि उनकी टीम ने सत्तापक्ष को मुकाबले की टक्कर देते हुए 33 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर लिया। सबसे ज्यादा महिलाएं, युवा और सिर्फ एक उम्मीदवार को छोड़कर सभी पहली बार मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने जनता का विश्वास और मत जीता। उन्होंने कहा कि जो साथी परिषद में चुनकर आए हैं। वे जनता की सेवा में पहले से ही लगे हैं और जो नहीं जीत पाए वे भी जनता के लिए अपने धर्म और जिम्मेदारी से विमुख नहीं होंगे। 32 वार्डों से परिषद चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को वार्ड प्रधान के रूप में मनोनीत किया है। जबकि सभी वार्ड प्रधानों की केंद्रीय बॉडी का नेतृत्व अब मनदीप कौर करेंगी, जिन्हें वार्ड प्रधानों की बॉडी की संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें