अंबाला। होली को लेकर आम्रपाली सहित नेताजी एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा मेल में वेटिंग टिकट मिलनी बंद हो गई है। रेलवे की ओर से चलाई विशेष ट्रेनों में भी सभी कंफर्म टिकट बुक हो गए हैं।
अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट का सहारा रह गया है। जबकि दूसरी तरफ अनारक्षित टिकट केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में ट्रेनों में सीट लेने के लिए मारामारी होगी और इसका खामियाजा ट्रेन में सफर करने वाले कंफर्म टिकट यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बढ़ा लोड
कंफर्म टिकट हासिल करने के लिए यात्री सुबह ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी टिकट बुकिंग को लेकर लोड बढ़ गया है। ऑनलाइन टिकट प्रणाली से भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। ऐसे में होली पर घर जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग
अंबाला से कटरा जाने वाली ट्रेन नंबर 22439 वंदेभारत एक्सप्रेस में 187 वेटिंग, 22705 जम्मूतवी हमसफर में 32, 22477 वंदे भारत में 182, 12469 कानपुर-जम्मूतवी में 41, 12413 अजमेर-जम्मूतवी में 69, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 14661 शालीमार एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस में 89, 13151 कोटा-जम्मूतवी में 107, 22461 श्री शक्ति एक्सप्रेस में 90, 11077 झेलम एक्सप्रेस में 110, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 85 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन नंबर 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस में 54 वेटिंग, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 22356 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 63, 12356 अर्चना एक्सप्रेस में 72, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में वेटिंग बंद, 03310 गरीबरथ एक्सप्रेस में 9 वेटिंग, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस में वेटिंग बंद, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में 146 वेटिंग टिकट मिल रही है।
गोरखपुर और कटिहार की ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन नंबर 15652 लोहित एक्सप्रेस में 82 वेटिंग, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ में 156, 14674 शहीद एक्सप्रेस में 80, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस में वेटिंग बंद हो गई है। वहीं अंबाला से जयनगर की तरफ जाने वाली ट्रेन 14674 में 40 वेटिंग मिल रही है। जबकि अंबाला से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 17 वेटिंग, 14662 शालीमार एक्सप्रेस में 70 वेटिंग मिल रही है।
होली स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन नंबर 04602 अंबाला-सहरसा विशेष में 57 वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसी प्रकार 04082 कटरा-नई दिल्ली में 59, 04604 नई दिल्ली-कटरा में 80, 04504 चंडीगढ़-गोरखपुर में 90, 05302 अंबाला-मऊ में 67, 05006 अमृतसर-गोरखपुर में 88, 04502 सरहिंद-जयनगर में 91, 05733 अमृतसर-कटिहार में 60, 05566 सरहिंद-सहरसा में 46, 04822 हरिद्वार-भगत की कोठी में 65 और ट्रेन नंबर 04680 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 97 के पार हो गया है।
वर्जन
होली के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को समय रहते इन ट्रेनों में आरक्षण करवा लेना चाहिए था। अब वो तत्काल के माध्यम से कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ये भी सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार मे बैठे जनरल यात्री। संव