अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में जिले से 31 विद्यार्थियों के आइडिया को मॉडल बनाने के लिए चुना गया है। इन चुने मॉडल में निजी और राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग मॉडल बनाने का आइडिया दिया है।
अब विद्यार्थियों को दिए गए आइडिया का मॉडल बनाने के लिए जिला स्तर पर 10 हजार रुपए प्रति विद्यार्थी मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। जिला स्तर के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे।
यह है इंस्पायर अवार्ड योजना
दरअसल, आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को जिला स्तर पर 10 हजार रुपए मिलेंगे। इस बार जिले से 31 मॉडल जिला स्तर पर चयनित हुए हैं। जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी 50 हजार रुपए मॉडल बनाने के लिए मिलेंगे। अगर मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए 1 लाख रुपए की राशि मिलेगी। देशभर के स्कूलों से तैयार होने वाले मॉडल में से टॉप-60 में आने वाले मॉडल को चयनित किया जाएगा। विद्यार्थी को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और प्रमाण-पत्र भी मिलेगा। विद्यार्थी के इन आइडिया को सरकार पेटेंट करवाती है। इस योजना का उद्देश्य से नए-नए आइडिया लेकर उन पर कार्य करना है।
इन विद्यार्थियों का मॉडल चयनित
आर्मी पब्लिक स्कूल से शौर्य छाबड़ा, निशित सिवाच, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से वंशिका गोयल, अनवी गोयल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर से खुशबू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकनौर से ईशा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोह से प्रभजोत सिंह, यशिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांवला से नेहा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी से मनप्रीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंगिया मंडी से जसविंद्र सिंह, पुलिस डीएवी पब्लिक स्ककूल से नमन, एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल से अमित कुमार, एसडी गर्ल्स हाई स्कूल से सानिया, डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड से माधव राणा, राजकीय उच्च विद्यालय तेपला से अंजू देवी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा से वंशिका कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिहटा से भवनीश नागरा का मॉडल चयनित हुआ।
इसी तरह एमएम इंटरनेशनल स्कूल से हिमांक गुप्ता, सरस्वती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जसमीन, शेमफोर्ड स्कूल बराड़ा से वेदांत कपूर, जय पब्लिक स्कूल अधोई से राघव अग्रवाल, मेवररिकर्स इंटरनेशनल स्कूल से चाहत वर्मा, राजकीय स्कूल कड़ासन से अंशुल शर्मा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ से दिशू, राजकीय स्कूल भरेड़ी कलां से विशू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्योली से कंगना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोड़वा खुर्द से जश्न, पायल, तेजस पब्लिक स्कूल धमौली माजरी से अक्षरा सैनी का मॉडल चयनित हुआ।
वर्जन
निजी और राजकीय स्कूलों से 31 विद्यार्थियों का आइडिया जिला स्तर पर चयनित हुआ है। अब इन विद्यार्थियों को दिए गए आइडिया का मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे। राजकीय स्कूलों से भी इस बार कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन आइडिया दिया है।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।